Jagran
किसी भी देश की सभ्यता और इतिहास के बारे में जानने के लिए वहां कि पेंटिंग्स और कलाकृतियों को जानना चाहिए। भारत में गुजरात के कच्छ जिले से शुरू रोगन पेंटिंग (Rogan Painting) भी अपने भीतर इतिहास के कई पन्ने सहेजे बैठी है। फारस में शुरू हुई इस पेंटिंग ने भारत आकर यहां की सांस्कृतिक विरासत में अपनी खास जगह बना ली है।